BJP Candidate: लंबे इंतजार के बाद बीजेपी ने फिरोजाबाद सीट से प्रत्याशी किया घाेषित, अक्षय यादव के आगे इन्हें दिया टिकट

Lok Sabha Election Firozabad Seat Bjp Candiate भाजपा ने फिरोजाबाद सीट पर ठाकुर प्रत्याशी पर दांव लगाया है। मैनपुरी में ठाकुर जयवीर सिंह के बाद ब्रज की ये दूसरी सीट है जहां भाजपा ने ठाकुर प्रत्याशी को टिकट दिया है। इस सीट पर वर्तमान में चंद्रसिंह जादौन सांसद हैं। उन्होंने पिछले चुनाव में अक्षय यादव और शिवपाल सिंह को हराकर यहां कमल खिलाया था।
फिरोजाबाद। Lok Sabha Election 2024: लंबी प्रतीक्षा के बाद भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया। उद्यमी एवं शिक्षाविद ठाकुर विश्वदीप सिंह पर दांव लगाया है। विश्वदीप सिंह के पिता ठाकुर बृजराज सिंह 1957 से 1962 तक सेसोपा से सांसद रहे हैं।
ठाकुर विश्वजीत सिंह ने इससे पहले 2014 में लोकसभा का चुनाव बहुजन समाज पार्टी से लड़ा था। जिसमें वह तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 1,18,909 वोट मिले थे। उस चुनाव में सपा प्रत्याशी अक्षय यादव को जीत मिली थी। उन्हें 5 लाख से अधिक वोट मिले थे। इस बार भी अक्षय यादव सपा से प्रत्याशी हैं।