अन्तर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

पाकिस्तान बॉर्डर पर गरजा अर्जुन टैंक, दहशत में आई दुश्मन देश की आर्मी, PoK में मचा है गदर

पहलगाम में हिन्दू पर्यटकों पर हुए नरसंहार ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। देशभर में आक्रोश का माहौल है और जनता न्याय की मांग कर रही है।

पहलगाम, जम्मू-कश्मीर।

पहलगाम में हिन्दू पर्यटकों पर हुए नरसंहार ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। देशभर में आक्रोश का माहौल है और जनता न्याय की मांग कर रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर सेना मुख्यालय तक सख्त संदेश भेजे जा चुके हैं कि इस बर्बर हमले का माकूल जवाब दिया जाएगा। इसी क्रम में भारतीय सेना ने सीमा पर अपनी ताकत का जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दुश्मन देश को चेतावनी दी है।

 

पाकिस्तान बॉर्डर पर भारतीय सेना के सबसे शक्तिशाली अर्जुन टैंकों की गड़गड़ाहट सुनाई दी। अर्जुन टैंकों की तैनाती और उनकी फायरिंग अभ्यास ने पाकिस्तान की सेना में खलबली मचा दी है। बॉर्डर के उस पार हलचल तेज हो गई है और खबर है कि पाकिस्तानी सेना ने कई चौकियों को खाली कर दिया है। वहीं PoK (पाक अधिकृत कश्मीर) में भी गदर मचा हुआ है। आतंकवादी संगठन अपने ठिकानों को छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की ओर भाग रहे हैं।

 

सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना ने सीमा पर फुल अलर्ट घोषित कर दिया है। रडार, ड्रोन और सैटेलाइट से हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सेना के उच्च अधिकारियों ने कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर सर्जिकल स्ट्राइक से भी पीछे नहीं हटेंगे। सेना के वरिष्ठ अधिकारी सीमाई इलाकों का लगातार दौरा कर रहे हैं और ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

 

पहलगाम नरसंहार के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है कि निर्दोष भारतीयों की हत्या का बदला जरूर लिया जाएगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि देशवासियों को भरोसा रखना चाहिए, हमलावरों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा और एक-एक आंसू का हिसाब लिया जाएगा।

 

इस बीच, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने भी आतंकियों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान तेज कर दिया है। कई जगह तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की गश्त बढ़ा दी गई है।

 

भारत की सख्त कार्रवाई की तैयारी और सीमा पर अर्जुन टैंकों की गड़गड़ाहट से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। जानकार मान रहे हैं कि भारत अब ‘नई नीति’ के तहत हर हमले का त्वरित और निर्णायक जवाब देगा, जिससे आतंकी हमलों पर नकेल कसी जा सके।

Related Articles

Back to top button