उत्तर प्रदेशजौनपुर

जौनपुर का बढ़ाया गौरव : राजू कुमार गुप्ता बने भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में वैज्ञानिक

ए के तिवारी
जौनपुर।
जनपद के लिए गर्व का क्षण है, जब यहां के होनहार युवक श्री राजू कुमार गुप्ता का चयन देश के प्रतिष्ठित संस्थान भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC), मुंबई में वैज्ञानिक पद के लिए हुआ है।
वे साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) जौनपुर के संरक्षक एवं पुरातत्व विभाग में सेवानिवृत्त उद्यान प्रभारी श्री जयप्रकाश गुप्ता के सुपुत्र हैं।

श्री राजू कुमार गुप्ता ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से एम.टेक की उपाधि प्राप्त की है तथा GATE परीक्षा उत्तीर्ण कर इस प्रतिष्ठित पद के लिए चयनित हुए हैं।

उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे जनपद को गर्व है।
साहू क्लब, जौनपुर ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button