अन्तर्राष्ट्रीयबड़ी खबर

Israel Iran War: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई देशवासियों को कर रहे संबोधित, बोले-“जायोनिस्ट को कुचला और अमेरिका को मारा तमाचा”

तेहरानः ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने बृहस्पतिवार को इजरायल से छिड़ी जंग के बाद पहली बार अपने देश वासियों को संबोधित किया। उन्होंने देश को इजरायल पर जीत की बधाई दी।  उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “झूठे यहूदियों के शासन पर जीत की बधाई”। इसके बाद उन्होंने अमेरिका पर भी जीत का दावा किया। खामेनेई ने कहा कि हमने अमेरिका के मुंह पर जोरदार तमाचा मारा और इजरायल को कुचल दिया।

अमेरिका पर भी जीत का दावा

एक अन्य ट्वीट में खामेनेई ने लिखा, मैं हमारे प्रिय ईरान को अमेरिकी शासन पर जीत की दूसरी बधाई देता हूं। अमेरिकी शासन ने सीधे युद्ध में इसलिए प्रवेश किया, क्योंकि उसे लगा कि अगर उसने ऐसा नहीं किया, तो ज़ायनिस्ट शासन पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा। हालांकि, इस युद्ध से उसे कुछ भी हासिल नहीं हुआ। यहां भी, इस्लामी गणराज्य विजयी रहा और बदले में अमेरिका के चेहरे पर ज़ोरदार तमाचा मारा।

जायनिस्ट शासन को कुचला

खामेनेई ने ट्वीट में लिखा, मैं ईरान के महान राष्ट्र को कुछ बधाइयां देना आवश्यक समझता हूँ। पहली; नकली ज़ायनिस्ट शासन पर मिली जीत के लिए बधाई। दूसरी इतने शोर-शराबे और दावों के बावजूद, ज़ायनिस्ट शासन इस्लामी गणराज्य के प्रहारों के सामने लगभग ढह चुका है और कुचल दिया गया है।

खामेनेई ने तीसरी बधाई में क्या कहा?

खामेनेई ने देश के नाम किए संबोधन के दौरान तीसरी बधाई, ईरान की असाधारण एकता के लिए दी। उन्होंने कहा कि लगभग 9 करोड़ की जनसंख्या वाला यह राष्ट्र एकजुट होकर, एक स्वर में, कंधे से कंधा मिलाकर, अपने सशस्त्र बलों के साथ खड़ा रहा। ईरान_राष्ट्र ने अपने विशिष्ट चरित्र का प्रदर्शन किया और दिखा दिया कि जब ज़रूरत पड़े, तो यह राष्ट्र एक आवाज़ बनकर सुना जाएगा।

Related Articles

Back to top button