उत्तर प्रदेशऔरैयाबड़ी खबर

औरैया में रातभर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों और वाहनों की जांच

औरैया जनपद में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए बुधवार रात पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक और राजपत्रित पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अभियान के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में रात्रि गश्त, ड्यूटी व्यवस्था तथा पुलिस की कार्यप्रणाली का स्थलीय निरीक्षण किया। बॉर्डर स्कीम के तहत हॉटस्पॉट और संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां विशेष निगरानी रखी गई।

पुलिस टीमों ने रात में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता और कार्यप्रणाली को भी अधिकारियों ने परखा। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल नजर रखने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा रात्रिकालीन गश्त को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात के समय भी पुलिस की सक्रियता लगातार सुनिश्चित की जा रही है।

Poonam Report

Related Articles

Back to top button