देवरिया में पोखरे में नहाते समय 21 वर्षीय युवक डूबा, SDRF ने शुरू की तलाश

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शनिवार को पोखरे में नहाने के दौरान 21 वर्षीय युवक डूब गया। घटना कोतवाली क्षेत्र में कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई गई।
पुलिस के अनुसार युवक की पहचान आकाश साहनी पुत्र स्वर्गीय चुन्नू के रूप में हुई है। वह संस्कृति मंदिर के पास, कसया रोड, देवरिया का निवासी बताया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने पोखरे में युवक की तलाश की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।
इसके बाद SDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पोखरे में युवक की तलाश में जुट गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। परिवार के लोग भी युवक के मिलने की उम्मीद में घटनास्थल पर मौजूद रहे।
फिलहाल युवक का पता लगाने के लिए SDRF और पुलिस की टीम तलाश अभियान चला रही है।
Poonam Report



