उत्तर प्रदेशकानपुरबड़ी खबर

कानपुर प्राणी उद्यान में विश्व गैंडा दिवस पर संरक्षण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम

कानपुर। विश्व गैंडा दिवस के अवसर पर मंगलवार को कानपुर प्राणी उद्यान में गैंडों के संरक्षण और वन्यजीवों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। गैंडा बाड़े के पास आयोजित कार्यक्रम में वन संरक्षक एवं प्राणी उद्यान के निदेशक डॉ. कन्हैया पटेल ने गैंडों के संरक्षण और उनके महत्व की जानकारी दी।

प्राणी उद्यान में गैंडों का परिवार वर्ष 1976 में मृगांक कुमारी और लक्ष्मित से शुरू हुआ था। इसके बाद यहां गैंडों की संख्या बढ़ती गई। वर्तमान में कानपुर प्राणी उद्यान में दो नर गैंडे पवन और कृष्णा मौजूद हैं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं।

विश्व गैंडा दिवस के मौके पर प्राणी उद्यान प्रशासन ने लोगों को गैंडों के संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गैंडे वन्यजीव संरक्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके प्राकृतिक आवासों को सुरक्षित रखना जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान पर्यटकों को गैंडों की जीवनशैली, संरक्षण और उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी दी गई। लोगों से वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील व्यवहार करने और उनके संरक्षण में सहयोग करने की अपील की गई। इस दौरान प्राणी उद्यान में मौजूद दोनों गैंडों को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ भी जुटी रही।

Poonam Report

Related Articles

Back to top button