उत्तर प्रदेशगाजीपुर

करंट की चपेट में आने से युवक से मौत

मृतक संजीत बीती रात बिजली के प्रेस से कपड़ा प्रेस कर रहा था। इसी बीच उसमें आए करेंट की चपेट में आने गंभीर रूप से झुलस गया

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ

भांवरकोल। गाजीपुर (जस्ट एक्शन ) बीती रात थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में विद्युत स्पर्शाघात से संजीत उपाध्याय उम्र (42) बर्ष नामक युवक की मौत हो गई । बताया जाता है कि बीरपुर गांव निवासी बरमेश्वर उपाध्याय का इकलौता पुत्र संजीत बीती रात बिजली के प्रेस से कपड़ा प्रेस कर रहा था। इसी बीच उसमें आए करेंट की चपेट में आने गंभीर रूप से झुलस कर बेहोश हो गया। आनन फानन में परिजन एवं ग्रामीण उसे मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक संजीत बरमेश्वर का इकलौता पुत्र था। उसकी शादी हो चुकी थी लेकिन उसके कोई बच्चे नहीं थे । उसकी मौत से घर का इकलौता चिराग बुझ गया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।मां राजकुमारी ,पत्नी बेबी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने गंगा घाट पर उसका दाह संस्कार कर दिया।

Related Articles

Back to top button