उत्तर प्रदेशगाजीपुर

भांवरकोल सभागार में सरदार बल्लभभाई पटेल जयंती मनाई गई

श्री सतीश चंद्र राय सहित समस्त विकासखंड परिवार द्वारा लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ 

भांवरकोल। गाजीपुर। (जस्ट एक्शन) स्थानीय विकास खंड क्षेत्र में लौह पुरुष सरदार पटेल की पुण्यतिथि/ जयंती विभिन्न सरकारी/गैर सरकारी संस्थाओं में श्रद्धा के साथ मनायी गई।इस क्रम स्वामी आत्मानंद इंटर कालेज सहित विभिन्न विद्यालयों जयंती मनाई गई। इसी क्रम में भांवरकोल विकास खंड प्रमुख प्रतिनिधि श्री मुन्ना राय की देखरेख में सभागार में सरदार बल्लभभाई पटेल जयंती मनाई गई जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष भांवरकोल-श्री सतीश चंद्र राय सहित समस्त विकासखंड परिवार द्वारा लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया एवं उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला गय। स्थानीय थाना परिसर मे थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह की अगुवाई में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ थाने के समस्त कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

Related Articles

Back to top button