हमीरपुर

गोबर पाथने के विवाद में वृद्ध को पीट किया लहुलुहान

ब्यूरो चीफ हमीरपुर

हरीश राज चक्रवर्ती

मौदहा। सिसोलर थाना क्षेत्र के ग्राम किसवाही में एक युवक ने गाली गलौज कर वृद्ध को लाठियों से पीटकर लहुलुहान कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिये अस्पताल भेजा है।
किसवाही गांव निवासी मैयादीन ने बताया कि वह सुबह अपने पशु बाड़े में काम करने गया था। वहां पर गांव निवासी शिवबरन पहले से मौजूद था। उसने अकारण गाली गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर उसने लाठियों से पीट कर लहुलुहान कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

सिसोलर पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के किसवाही में ग्राम समाज की जमीन पर गोबर पाथने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। जिसमें मैयादीन पुत्र दौआ को चोटें आई है जिस पर इलाज हेतु उसे अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button