अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

समाजसेवी सुनील कुमार श्रीवास्तव का कंबल वितरण कार्यक्रम शुरू

ठंड में कोई गरीब परेशान न हो उपलब्ध कराएंगे गर्म कंबल

जस्ट एक्शन

अशोक कुमार वर्मा

अयोध्या।

27 अक्टूबर से 31 जनवरी 2024 तक बीकापुर विधानसभा और गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव गरीबों के बीच जाकर वरिष्ठ अधिवक्ता हाई कोर्ट/समाजसेवी सुनील कुमार श्रीवास्तव के द्वारा इस सत्र में ठंड के मौसम में गरीबों के बीच जाकर ठंड से राहत देने के लिए लगभग 11000 कंबल बांटने का लक्ष्य रखा है जो डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद संस्था के बैनर तले वितरित किया जाएगा जिसकी शुरुआत 27 अक्टूबर से कई ग्राम पंचायत में की जा चुकी है वृहद कार्यक्रम कंबल वितरण का शीघ्र गांव-गांव गरीबों के बीच जाकर वितरण करेंगे। कंबल वितरण कार्यक्रम में उनके सहयोगी और समर्थक भी साथ में रहेंगे। समाजसेवी/वरिष्ठ हाई कोर्ट अधिवक्ता ने स्पष्ट तौर से कहा है कि क्षेत्र का हर गरीब ठंड से न परेशान हो इसके लिए और भी समाजसेवी गरीबों के बीच जाकर कंबल वितरण का कार्यक्रम चलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कंबल वितरण कार्यक्रम से हमें काफी सुकून और खुशी मिलती है।

Related Articles

Back to top button