हमीरपुर

21 घंटे बाद नहर में गिरे मासूम का बरामद हुआ शव

ब्यूरो चीफ हमीरपुर

हरीशराज चक्रवर्ती

हमीरपुर। मुस्करा थाना क्षेत्र के दामूपुरवा गांव में नहर की पटरी पर खेलते समय गिरे बालक का शव घटना के 21 घंटे बाद घटना स्थल से महज तीस मीटर की दूरी पर बरामद कर लिया गया। नहर को बंद कराने के बाद ही शव दिखाई देने पर शव बरामद होते ही मृतक बालक के परिवार मे कोहराम मच गया।

दामूपुरवा गांव निवासी शंकर साहू का आठ वर्षीय पुत्र रोहित उर्फ बंटी सोमवार की सुबह करीब 8.30 बजे अपने बड़े भाई 11 वर्षीय बाबू एवं चचेरे भाई नौ वर्षीय प्रिंस के साथ नहर की पटरी पर खेलते समय संतुलन बिगड़ने से गिर गया था। नहर में पानी के तेज बहाव के कारण पल भर में रोहित आंखों से ओझल हो गया था। घटना के बाद से पुलिस स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से रोहित की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थी।

रात में अंधेरा होने की वजह से बालक की खोजबीन नहीं हो पा रही थी। अधिकारियों ने नहर का पाना बंद करा दिया था। आज सुबह मंगलवार को तड़के पांच बजे के आसपास बालक रोहित का शव घटना स्थल से महज तीस मीटर की दूरी पर झाड़ियों में उलझा हुआ बरामद हो गया। बालक का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button