हमीरपुर

तेज रफ्तार डंपर हाईवे से अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा लाखों की हुई क्षति

दुकानदार परिवार सहित बाल बाल बचा

ब्यूरो चीफ हमीरपुर

हरीशराज चक्रवर्ती

हमीरपुर। तड़के कबरई से डस्ट लादकर कानपुर की तरफ जा रहा तेज रफ्तार डंपर सुमेरपुर कस्बे में हाईवे से अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे किराने की दुकान में जा घुसा। इस घटना में दुकानदार और उसका परिवार बाल-बाल बचा है। घटना के बाद चालक हेल्पर के साथ मौके से फरार हो गया। दुकान में डंपर घुसने से दुकानदार का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

मंगलवार को तड़के करीब 5 बजे एक डंपर कबरई से डस्ट लादकर कानपुर की तरफ जा रहा था। सुमेरपुर थाने से चंद कदम आगे बढ़ने के बाद यह अनियंत्रित होकर हाईवे से उतरकर हाईवे किनारे बनी अमित गुप्ता उर्फ पूती शिवहरे की किराने की दुकान में जा घुसा। इस घटना में अमित उर्फ पूती शिवहरे का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

दुकान में रखा सामान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना के बाद चालक हेल्पर के साथ मौके से फरार हो गया। बताते हैं कि इस घटना में मौके से फरार हुआ ट्रक चालक और हेल्पर घायल हुए हैं। पीड़ित ने घटना से पुलिस को अवगत कराया है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद डंपर को कब्जे में लिया है। दुकानदार के मुताबिक इस घटना से उसको दो से तीन लाख की क्षति हुई है।

Related Articles

Back to top button