अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

योगी ने कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन किए, अयोध्या में पहली कैबिनेट बैठक

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा, 5 हजार करोड़ के प्रस्ताव पर लगेगी मुहर

जस्ट एक्शन

अशोक कुमार वर्मा

अयोध्या।
अयोध्या में पहली कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दर्शन-पूजन किया। साथ में, 18 कैबिनेट मंत्री भी मौजूद हैं। यहां योगी, अपने मंत्रियों के साथ इलेक्ट्रिक बस में बैठकर पहुंचे थे। इस दौरान, खिड़की से हाथ हिलाकर उन्होंने अभिवादन स्वीकार किया। आज कैबिनेट बैठक में करीब 5 हजार करोड़ के 25 प्रस्ताव रखे जाने हैं।
रामलला के दर्शन के बाद योगी सभी कैबिनेट मंत्रियों के साथ सरयू होटल में लंच करने वाले हैं। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय कथा धाम में कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। योगी करीब 12.30 बजे कैबिनेट बैठक के बाद प्रेसवार्ता भी करेंगे। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इससे पहले योगी अयोध्या में कैबिनेट बैठक करके बड़ा संदेश दे रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 भी करीब है।

Related Articles

Back to top button