इटावाउत्तर प्रदेश

इटावा: गलत दिशा में आ रहे ट्रैक्टर में ऑटो-सवार महिला को कुचला

जसवन्तनगर।नेशनल हाईवे की सर्विस रोड़ पर  ऑटो से इटावा जा रही एक 60 वर्षीय महिला की एक ट्रैक्टर की टक्कर से उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।  नगर के मोहल्ला कटरा बिल्लोचयान की रहने वाली परवीन जो अपनी बेटी शबीना को लेकर ऑटो से इटावा जा रही थी तभी ब्लॉक के समीप गलत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी जिससे ओटो में किनारे पर बैठी परवीन सड़क पर गिर गई जिसे गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिस कारण परवीन की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।  ऑटो चालक तथा ट्रैक्टर ड्राइवर अपने-अपने वाहन को भगा ले गये। मौके पर पहुंचे सिटी इंचार्ज ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

Related Articles

Back to top button