उत्तर प्रदेशगाजीपुर

शहादत दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि बिजेंदर राय के हाथों गरीब असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरण किया गया।

शहीद सुमित सिंह के चौथी शहादत दिवस के अवसर उनके गृह गोपपुर में शहिद कि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि।

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ 

गाजीपुर जखनिया।(जस्ट एक्शन)- आज गाजीपुर जनपद के वीर सपूत सुमित सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर उनके गांव गोपपुर पोस्ट सराय गोकुल थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर मे उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर शहिद को श्रद्धांजलि दी गई वहीं बताते चले की सुमित सिंह अपने माता-पिता में छोटे पुत्र के रूप में उनकी भर्ती 2014 में बरेली में पोस्ट हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए निष्ठा के साथ मां भारती की सेवा में बड़े ही लगन के साथ डटे रहे इसी बीच 14 /12/019 को अपने यूनिट को बठिंडा छोड़कर वापस बरेली के आते समय सड़क दुर्घटना में महज़ 24 साल की उम्र मेंशहीद हो गए। पिता उदय प्रताप सिंह व माता सविता सिंह के दो बेटों में सुमित सिंह के बड़े भाई अमित कुमार सिंह भी अपनी सेवा फौज में दे रहे हैं आज शहीद के पुण्यतिथि के अवसर पर आज उनके चित्र व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि के साथ-साथ कंबल वितरण का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि अंबिका सिंह क्षत्रिय महासभा और भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र राय राजेश सिंह कालिका सिंह कौशल्या सिंह दुर्गा सिंह भीम सिंह मनोज सिंह विजेंद्र सिंह सुदामा सिंह सहित तमाम सम्मानित गण एवं ग्रामवासी क्षेत्रवासी शहीद के सम्मान में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button