अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

भारतीय इंटर कॉलेज के मैदान में संसद खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे मुख्य अतिथि

दैनिक जस्ट एक्शन
बीकापुर अयोध्या
भारतीय इंटर कॉलेज तेंदुआ माफी बीकापुर के मैदान में दो दिवसीय  सांसद खेल प्रतियोगिता समापन किया गया। जिसमें कबड्डी, खो-खो ,बैडमिंटन, योग , रस्सा कसी के छात्र छात्राओं ने अपने प्रतिभा को दिखाया। सांसद खेल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर अमित सिंह चौहान रहे जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल खेलने से शरीर स्वस्थ रहता है और आपस में भाईचारा बना रहता है जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने नेतृत्व करना शुरू किया है तब से विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन करवाके खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-सा अच्छा प्रदर्शन करने का मौका दे रही है जिससे प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के खेलों में अपनी भागीदारी बेहतर ढंग से कर सके। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार पांडे ने कहा कि हमारी सरकार खेल केेेे माध्यम से खिलाड़ियोंं को प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले खेलों भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन कर सके। खेल खेलने से आपस में भाईचारा का रिश्ता बनता है ।इस मौके पर हरकिशन निषाद योग शिक्षक शिक्षक आदर्श तिवारी, राम सिंह वर्मा के अलावा आयोजन समिति व शिक्षक गण उपस्थित रहेे। सांसद खेल प्रतियोगिता की अध्यक्षता रमाकांत दुबे तथाा संचालन आनंद ने किया ।

Related Articles

Back to top button