संजय सिंह को जेल भेज कर आम आदमी की आवाज को दबाने की हो रही कोशिश – संजीव निगम
देश की जनता को से सच बताना जरूरी : विनोद रावत

दैनिक जस्ट एक्शन
अशोक कुमार वर्मा
अयोध्या।
आमआदमी पार्टी जनपद अयोध्या ने 21 दिसंबर को गोसाईगंज विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट सत्य प्रकाश मौर्य व बीकापुर विधानसभा में जिला उपाध्यक्ष विनोद रावत के नेतृत्व में घर-घर दस्तक देकर पर्चे बांटे। इन पर्चों में संजय सिंह की गिरफ्तारी का सच बताने का प्रयास किया गया है। इस अभियान में शामिल पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व अयोध्या जिला प्रभारी संजीव निगम ने बताया कि पूरे प्रदेश में 21 नवंबर से आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के सभी जिलों में अभियान चलाकर घरों में दस्तक दे रही है। आज इस अभियान के एक माह पूरे हो रहे है। अभियान के तहत कार्यकता हर घर पहुंच कर अपने सांसद व उ.प्र.प्रभारी संजय सिंह की ईडी द्बारा की गयी अवैध गिरफ्तारी का काला सच उजागर कर रहे हैं।प्रदेश प्रवक्ता व जिला प्रभारी संजीव निगम ने बताया कि घर में मौजूद लोगों को दो पेज का दस्तावेज देकर बताया गया कि आप नेताओं की गिरफ्तारी केंद्र सरकार के इशारे पर की गयी है। पर्चे में नारा दिया गया है कि मरना मंजूर है पर डरना नहीं। मतलब साफ है कि पार्टी नेता,कार्यकता अब दबने व डरने वाले नहीं है और संजय सिंह की लड़ाई को आर-पार ले जाना चाहते हैं। संजीव निगम ने आगे बताया कि जब से संजय सिंह ने प्रधानमंत्री और अडानी के भ्रष्टाचार का सच उजागर करना शुरू किया तथा केंद्र सरकार और उप्र सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करना शुरू किया तो संजय सिंह को जेल भेजने की साजिश रची गयी।गोसाईगंज विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट सत्य प्रकाश मौर्य ने कहा कि संजय सिंह ने कोरोना काल में आम आदमी के लिए संघर्ष करना हो चाहे सबके लिए आगे आकर लड़ना हो, सब में संजय सिंह सबसे आगे खड़े रहे। उन्होंने कहा कि संजय सिंह ने किसान बिल पर मोदी सरकार को घेरा । अडानी की लूट का पर्दाफाश किया। केंद्र सकरार के भ्रष्ट व संगीन अपराधों का खुलासा करते हुए मोदी-अडानी गठजोड़ के जरिये देश को लूटने की साजिशों का बुलंद आवाज में विरोध किया।जिला उपाध्यक्ष विनोद रावत ने कहा कि आज हम सबने पर्चो को बांट कर देश को जागरूक करने का काम किया है। ताकि देश की जनता को सच पता चल सके।इस मौके पर पंकज मौर्य,दिलशाद,पप्पू गौड़,बिपिन गुप्ता,सुधांशु गुप्ता,प्रमोद गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे