उत्तर प्रदेशगाजीपुर

19वी० राष्ट्रीय इंटर डिस्टिक जूनियर एथलेटिक्स मीट के लिए खिलाड़ियों का चयन। यह आयोजन गुजरात में आयोजित किया जाएगा।

चयन 27 दिसंबर 2023 को टाऊन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर में सुबह 10:00 बजे से किया जाएगा।

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ 

गाजीपुर।सैदपुर।(जस्ट एक्शन) – 19वी० राष्ट्रीय इंटर डिस्टिक जूनियर एथलेटिक्स मीट के लिए खिलाड़ियों का चयन 19वी० राष्ट्रीय इंटर डिस्टिक जूनियर एथलेटिक्स मीट का आयोजन गुजरात में आयोजित किया जाएगा।  इस प्रतियोगिता में 14 साल और 16 साल के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। खिलाड़ी की उम्र 14 साल के लिए 15.01. 2010 से 14.01. 2012 के बीच और 16 साल के लिए 15.01. 2008 से 14 .01. 2010के बीच होनी चाहिए।

खिलाड़ी की उम्र वास्तविक होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र कि बिना आपका चयन नहीं हो सकता है।

खिलाड़ी का एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा ए एफ आई यू (AFIUID )आई डी होना चाहिए ।

सिर्फ उसी खिलाड़ी का चयन सुनिश्चित किया जाएगा जो खिलाड़ी भारतीय एथलेटिक्स संघ के द्वारा तय किए गए मानक को पूरा करेगा।

चयन दिनांक 27 दिसंबर 2023 को टाऊन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर के एथलेटिक्स ट्रैक में सुबह 10:00 बजे से किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ी के पास जन्म प्रमाण पत्र पिछले कक्षा की मार्कशीट आधार कार्ड आवश्यक है ।

इस प्रतियोगिता में सिर्फ उसी को प्रतिभाग करने दिया जाएगा जिसकी भारतीय एथलेटिक्स संघ की यूनिक आईडी होगी ।

बिना एफआईयूआईडी के आप प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर सकते हैं। AFIUID

अधिक जानकारी के लिए आप श्री दिवाकर यादव से संपर्क कर सकते हैं। 8960932646 ।

Related Articles

Back to top button