अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

समाजसेवी ने जरूरतमंदों को वितरित किया कंबल

डॉ राजेंद्र प्रसाद विकास समिति के बैनर तले कंबल वितरण समारोह संपन्न

दैनिक जस्ट एक्शन
अशोक कुमार वर्मा
अयोध्या।
 जिले के प्रमुख समाजसेवी की ओर से बीकापुर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत तोरोमाफी मजरा ककराहवा में  डॉ राजेंद्र प्रसाद, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर मुख्य अतिथि सुनील कुमार श्रीवास्तव व आयोजन मंडल के द्वारा माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कम्बल वितरण जरूरतमंदों को  वितरण किया गया। असहायों की सेवा के लिए उन्होंने सभी से अपील भी की है। समाजसेवी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने डॉ राजेंद्र प्रसाद विकास समिति के बैनर तले गरीबों निर्धन असहाय दिव्यांग निराश्रित को ठंड से निजात दिलाने के लिए कंबल का वितरण किया
 महान समाजसेवी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया गरीब असहाय लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म  है। पिछले सात सालों से उनके द्वारा ठंड में कंबल वितरण और स्वास्थ्य सेवाओं में गरीबों को निशुल्क इलाज कराया जा रहा है अभी तक लगभग साढ़े तीन हजार लोगों स्वास्थ्य सेवा दे चुका हूं इस बार लगभग 15 000 कंबल बांटने का लक्ष्य। आज कंबल वितरण समारोह में मुख्य रूप से आयोजक मंडल के अशोक मौर्य, राजकुमार  मौर्य ,मस्तराम मौर्य, आशीष पटेल बलराम, धर्मेंद्र, सूर्य राम, राज मणि पांडे , आदि लोग उपस्थित रहे। डॉ राजेंद्र प्रसाद विकास समिति के बैनर तले गरीब निर्धन दिव्यांग कंबल पाकर खुश दिखे और धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button