उत्तर प्रदेशलखनऊ

3 चरणों में विकसित की जाएगी UP की फिल्म सिटी, पहले 250 एकड़ में होगी डेवलेप

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि यूपी की फिल्म सिटी को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि पहले 1 चरण में ही काम होना था. फिल्म सिटी के अब तक दो बार टेंडर निरस्त होने के बाद अब नए सिरे से कई बड़ी कंपनियों के इस परियोजना के लिए आगे आने की उम्मीद हैं…

नोएडा फिल्म सिटी के लिए फिर से निवेशकों को आमंत्रित किया जाएगा. इन्वेस्टर्स को राहत दी जाएगी. सरकार ने बिड डॉक्युमेंट को मंजूरी दे दी है. कैबिनेट बाई सर्कुलेशन में आरएफक्यू व आरएफपी प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. ताजा जानकारी के मुताबिक, फिल्म सिटी अब 3 चरणों में विकसित होगी. पहले 1 चरण में ही काम होना था. फिल्म सिटी के अब तक दो बार टेंडर निरस्त होने के बाद अब नए सिरे से कई बड़ी कंपनियों के इस परियोजना के लिए आगे आने की उम्मीद है.

यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) के किनारे और जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के पास बसाई जा रही फिल्म सिटी में देश-विदेश की कई कंपनियां दिलचस्पी ले रही हैं. जिनमें फॉक्स स्टूडियो, यूनिवर्सल स्टूडियो और ट्यूलिप फिल्म कंपनी का नाम शामिल है. वहीं साउथ के दिग्गज फिल्म निर्माता एस. एस. राजामौली ने भी यूपी की फिल्म सिटी में स्टूडियो खोलने की इच्छा जताई है.

Related Articles

Back to top button