उत्तर प्रदेशलखनऊ

ये हट जाए, नहीं तो आप हट जाएंगी…’, जाम में फंसे SSP ने इंस्पेक्टर को फटकारा, वीडियो वायरल

  • Alisba

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के कचहरी परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एसएसपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनुराधा और सीओ सिविल लाइंस को हिदायत देते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसकी वजह ये है कि उनकी कार जाम में फंस गई थी.

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के कचहरी परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एसएसपी की गाड़ी ट्रैफिक में फंसी दिखाई दे रही है. इसके बाद खुद एसएसपी गाड़ी से उतरते हैं और उन लोगों को हिदायत देते हैं, जिन्होंने सड़क पर अवैध अतिक्रमण कर रखा है. इसके साथ ही उन्होंने ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनुराधा और सीओ सिविल लाइंस को हिदायत भी दी.

 

यहां कई लोगों ने अपनी दुकान की कुर्सियां रोड पर रख रखी हैं. इसके कारण कचहरी परिसर में आने वालों को दिक्कत होती है. आए दिन लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है. इसी रास्ते से एसएसपी डीएम सहित अन्य अधिकारी भी रोजाना अपने ऑफिस के लिए जाते हैं. उनको भी जाम का सामना करना पड़ता है.

कल यानी गुरुवार को मुरादाबाद के एसएसपी हेमराज मीणा की गाड़ी जाम में फंस गई. इसके बाद उन्होंने गाड़ी से उतरकर लोगों को चेतावनी दे डाली. एसएसपी ने मौके पर मौजूद सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर से कहा, मेरी गाड़ी नहीं रुकनी चाहिए.

 

ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनुराधा से कहा- …नहीं तो आप हट जाएंगी

 

इसके एसएसपी हेमराज मीणा ने वहां खड़ी ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनुराधा से भी कहा कि या तो ये (जाम) हट जाए, नहीं तो आप हट जाएंगी. उन्होंने कचहरी परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं को भी हिदायत दी. कहा कि रोड पर सामान रखकर जाम न लगाएं.

 

Related Articles

Back to top button