अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

बीकापुर:190 जोडों ने थामा एक दूजे का हाथ

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के दौरान विधायक, जिलाध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष ने की आगवानी

दैनिक जस्ट एक्शन
अशोक कुमार वर्मा
अयोध्या।
भारतीय इंटर कालेज बीकापुर परिसर खेलकूद मैदान में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रीतिरिवाजों के बीच 190 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा। जिसमें दो जोड़ों मुस्लिम समाज ने निकाह और मसौधा/नगर पंचायत मदरसा 104 , बीकापुर 84 , प्रशासन की ओर से जोड़ों को उपहार के साथ उनके खाते में सहायता राशि भी भेजी गई। विधायक अमित सिंह चौहान ने कहा कि सामूहिक विवाह के आयोजनों से फिजूलखर्ची पर अंकुश लगता है। गरीब मां-बाप को भी दहेज आदि की चिंता नहीं करनी पड़ती है। भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री ने इस योजना की शुरुआत कर गरीबों के दर्द को समझा है। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब कन्या के परिजनों के कंधों से बोझ उतारने में कारगर साबित हो रही है। कार्यक्रम को भाजपा जिला ब्लॉक प्रमुख बीकापुर दिनेश कुमार वर्मा , नगर पंचायत बीकापुर अध्यक्ष राकेश कुमार पांडे उर्फ राना ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानगण विजय कुमार गौड़ रामचंद्र निषाद पंकज सोनी सत्य प्रकाश पटेल के अलावा भाजपाइयों में मुख्य रूप से भाजपाइयों में भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बीकापुर राजकुमार वर्मा उर्फ रज्जू,भरत श्रीवास्तव, अनिल उपाध्याय, गोमती तिवारी, जंग बहादुर तिवारी , एडीओ पंचायत आईएसबी बद्रीनाथ पांडे समेत ब्लॉक के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button