उत्तर प्रदेशगाजीपुर

हम सभी सौभाग्यशाली जो श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा देख रहे हैं – प्रमोद वर्मा

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ (जस्ट एक्शन)

गाजीपुर। जखनिया। आज प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम के शुभ अवसर पर शिव मंदिर जखनिया पर भव्य एवं दिव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां हनुमान चालीसा भजन, कीर्तन, विजय महामंत्र का जप किया गया और भव्य जुलूस निकालकर पूरे बाजार में भ्रमण किया गया। उक्त अवसर पर जिला सहकार्यवाह दुर्गा प्रसाद ने कहा आज हम परम सौभाग्यशाली हैं, प्रभु श्री राम का मंदिर हम लोगों के सामने बना और उनकी प्राण प्रतिष्ठा हो रही है उन्होंने कहा श्री राम हमारे सनातन की पहचान है, हमारे जनता का प्रतीक है। व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा हमारा जीवन धन्य हो गया जो प्रभु श्री राम लला 500 वर्षों के अंतराल के बाद श्री राम मंदिर अयोध्या में स्थापित हो रहे हैं। आज यह पल स्वर्णिम अक्षरों में इतिहास के पन्नों में अमर हो जाएगा। वर्मा ने कहा राम हमारे आराध्य है, राम हमारी आत्मा है, राम हमारे स्वाभिमान है, राम हमारे आदर्श हैं, राम हमारी शक्ति हैं, राम हमारी भक्ति हैं, राम हमारी संस्कृति हैं, राम लोक मंगल दायक है, राम हमारे पुरुषोत्तम है, राम हमारे पूज्यनीय हैं। आज प्रभु श्री राम अयोध्या में विराजमान ही नहीं हुए हैं वरन भारत में एक नए कालचक्र की शुरुआत हुई है। हमारी संस्कृति, हमारी धरोहर, हमारा अस्तित्व, हमारा स्वाभिमान आज हमें वापस मिला है। इस सांस्कृति स्वाभिमान को हम सभी को मिलकर आने वाले पीढ़ियो में जीवंत रखना है। इस स्वर्णिम पल को पाने में हमारी कई पीढियां ने अपने जीवन का बलिदान दे दिया। 134 वर्ष की लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद आज 22 जनवरी 2024 को हम सभी को हमारा स्वाभिमान वापस मिला है। आज यह पल इतिहास के पन्नों में अमर हो जाएगा। वर्मा ने कहा इस हर्षित पल पर पूरा देश राममय है, लोगों में हर्लोउत्साह है। गांव-गांव भजन, कीर्तन हो रहे हैं। पूरा जखनिया श्री राम ज्योति से दुल्हन की तरह सज गई है। यह अलौकिक पल देश सभी लोग अपने आंखों में

समा लेना चाहते हैं क्योंकि हमारे राम आज आ गए हैं। वर्मा ने कहा भए प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी, हर्षित महतारी मुनिमन हारी, अद्भुत रूप विचारी। यह कितना ही सुखद पल है। वर्मा ने कहा राम के बिना भारत जीवन की कल्पना ही असम्भ है। बिना राम के आदर्शों का चर्मोत्कर्ष कहा है, बिना राम के भारत भर में भारत वर्ष कहा है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद उपस्थित महिलाओं ने आरती और शोहर गीत गाया उसके उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर अशोक गुप्ता, राकेश सिंह, सतीश जायसवाल, प्रशांत सिंह, चिंटू गुप्ता, अजीत, शंभू वर्मा, नंदा वर्मा, सुनील यादव, धीरज गुप्ता, राजेश जायसवाल, नंदू गुप्ता, धर्मेंद्र चौरसिया, सुनील जायसवाल, नीलेश सिंह, मनीष पांडेय, मनोज वर्मा सहित असंख्य रामभक्त माताएं बहने उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button