उत्तर प्रदेशलखनऊ

बदल रहा है गोरखपुर: खोराबार आवासीय योजना में आवास की इच्छा रखने वाले को मिला मौका

जीडीए की ओर से निरस्त भूखंडों एवं फ्लैटों के आवंटन के लिए नए सिरे से निकाले गए आवेदनों के लिए अंतिम तिथि 22 जनवरी से बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी गई है। कई दिन अवकाश होने के कारण अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से लांच की गई खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के अंतर्गत मेडिसिटी के लिए नए सिरे से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पहले चरण में टाउनशिप के लगभग सभी भूखंड बुक हो चुके हैं। मेडिसिटी में भूखंडों का आकार अधिक होने के कारण बहुत कम लोगों ने रुचि दिखाई है। लोगों की मांग के अनुरूप भूखंडों का आकार कम कर नए सिरे से पंजीकरण के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसके लिए 21 जनवरी से 20 फरवरी तक जीडीए की वेबसाइट www.gdagkp.in पर आवेदन किया जा सकता है

मेडिसिटी में जीडीए की ओर से क्लीनिक लेन, छोटे, मध्यम एवं बड़े आकार के अस्पताल व डाइग्नोस्टिक लैब के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। डाक्टरों की ओर से अस्पतालों के लिए भूखंडों का आकार बड़ा होने के कारण रुचि नहीं दिखाई गई। बड़ा होने से कीमत भी अधिक रही। इस बार क्लीनिक लेन की संख्या 46 है।

आकार 301 से 511 वर्ग मीटर रखा गया है। अस्पतालों के लिए 71 भूखंड उपलब्ध होंगे। इसका न्यूनतम क्षेत्रफल लगभग 504 वर्ग मीटर व अधिकतम क्षेत्रफल 4152 वर्ग मीटर है। डायग्नोस्टिक लैब की संख्या इस बार भी 12 रखी गई है। शापिंग फाॅर मेडिसिन की संख्या दो, कामर्शियल सात, कन्वेशन शाॅप एक व मल्टीप्लैक्स की संख्या एक होगी।

 

31 तक बढ़ी आवेदन की तिथि

जीडीए की ओर से निरस्त भूखंडों एवं फ्लैटों के आवंटन के लिए नए सिरे से निकाले गए आवेदनों के लिए अंतिम तिथि 22 जनवरी से बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी गई है। कई दिन अवकाश होने के कारण अंतिम तिथि बढ़ाई गई है

Related Articles

Back to top button