पंo दीनदयाल उपाध्याय का जीवन देश समाज के लिये समर्पित रहा – प्रमोद वर्मा

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ (जस्ट एक्शन)
गाज़ीपुर। जखनिया। आज भारतीय जनता पार्टी मंडल जखनिया प्रथम के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बूथ संख्या 203 पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया। उक्त अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय दर्शन के प्रणेता श्रद्धेय पंo दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलकर आज भाजपा भारत ही नही वरन विश्व का सबसे बड़ा सदस्यों वाला राजनैतिक संघटन बना। दीनदयाल उपाध्याय के मूल्य हमेशा पार्टी को दिशा देने वाले प्रकाश के समान रहेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन देश सेवा और समर्पण का उदाहरण है। उनका मानना था कि कोई भी देश अपनी संस्कृति के आधारभूत मूल्यों को नजरअंदाज कर तरक्की नहीं कर सकता। वर्मा ने कहा उनकी प्रेरणा से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान हेतु हम सभी संकल्पित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंo दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रहे हैं। उनकी पुण्यतिथि पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर मण्डल के अपने परिवारजनों की ओर से शत-शत नमन करता हूँ। उन्होंने भारतीय संस्कृति और विरासत को केंद्र में रखकर देश को आगे ले जाने का मार्ग दिखाया, जो विकसित भारत के निर्माण में भी प्रेरणास्रोत बना है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ सह बाजार प्रमुख धर्मेंद्र कुशवाहा, पीयूष सिंह, अजय विक्रम सिंह, राजेश जायसवाल, राहुल चौरसिया, रिंकू सिंह, सेवक मास्टर, शीतल वर्मा, संजय यादव, राजेश चौहान, अमित कुशवाहा, मुलायम यादव सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।