UP MLC Election: नवनिर्वाचित MLC से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बोले- उच्च सदन में सपा बुलंद करेगी आवाज

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों से मुलाकात के बाद कहा कि उच्च सदन में उनकी पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए किसानों नौजवानों के मुद्दों तथा सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद करेगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति गंभीर है। महिलाओं की सुरक्षा तथा सभी का सम्मान आदि मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया जाएगा।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों से मुलाकात के बाद कहा कि उच्च सदन में उनकी पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए, किसानों, नौजवानों के मुद्दों तथा सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद करेगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति गंभीर है। महिलाओं की सुरक्षा तथा सभी का सम्मान आदि मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया जाएगा।
सपा के प्रदेश मुख्यालय में अखिलेश यादव ने गुरुवार को पूर्व मंत्री बलराम यादव, शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली व किरण पाल कश्यप के एमएलसी पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई दी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज और संविधान के आधार पर पिछड़ों, दलितों एवं अल्पसंख्यकों के हक एवं सम्मान की सुरक्षा राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। भाजपा राज में चारों तरफ अराजकता और अव्यवस्था का बोलबाला है। भाजपा की इस मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग सपा के नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य सदन में करेंगे।