उत्तर प्रदेशलखनऊ

Bijnor News: युवा किसान शोबित मलिक ने पाया प्रदेश में प्रथम स्थान

बिजनौर। परंपरागत तरीके से हटकर तकनीकी उपकरण, वैज्ञानिक विधि गन्ना खेती में अपनाई तो, खेती लाभकारी साबित हुई। नौकरी की जगह खेती को चुनने वाले युवा किसान शोबित कुमार मलिक ने गन्ना विभाग की उत्कृष्ट योजना में प्रदेश में प्रथम स्थान पाया। योजना के तहत उन्हें अच्छा गन्ना उत्पादन करने, नई नई उन्नत गन्ना बीज उत्पादित करने, गन्ना सप्लाई आदि बिंदुओं पर प्रदेश स्तरीय कमेटी द्वारा उन्हें 100 में से 87 अंक दिए गए हैं।

ग्राम सिकरी गाजीपुर निवासी शोबित कुमार मलिक ने बीएड, टेट और एमबीए की पढ़ाई की। उन्होंने पढ़ाई के बाद नौकरी की जगह खेती करने को पसंद किया। उन्होंने गन्ना खेती को परंपरागत विधि से हटकर नई तकनीकी को अपनाया। शोबित कुमार मलिक ने बताया कि उन्होंने गन्ना की कई प्रजातियां की बुवाई कर रखी है। गन्ना ट्रैंच विधि से बुवाई करके सहफसली खेती भी कर रहे हैं। गन्ना विभाग ने वर्ष 2023-24 के लिए उत्कृष्ट कार्य योजना के तहत प्रतियोगिता कराई थी। इसमें शोबित के गन्ने की विभाग की टीम ने क्राॅप कटिंग की थी। अन्य बिंदुओं पर भी उन्हें अंक दिए गए।

 

इस योजना में दूसरे नगर शाहजहांपुर के किसान कौशल मिश्रा और राझड़ शामली के किसान मदनपाल ने तीसरा स्थान पाया। प्रदेश में पहला स्थान पाकर उन्होंने गांव ही नहीं जनपद का मान बढ़ाया। वह अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा को श्रोत बने। द्वारिकेश शुगर मिल इंडस्ट्रीज लिमिटेड बहादरपुर ने पेराई सत्र 2022-23 में समय पर भुगतान करने में प्रथम स्थान पाया। धामपुर चीनी मिल ने द्वितीय स्थान पाया।

उत्कृष्ट युवा किसान शोबित को बधाई

उत्कृष्ट योजना में युवा किसान शोबित कुमार मलिक ने प्रदेश में प्रथम स्थान पाया है। वह अच्छे किसान हैं और उन्हें अपने यहां कई उन्नत प्रजाति की गन्ना उत्पादित कर रहे हैं। प्रदेश में प्रथम स्थान पाने पर उन्हें बधाई दी। -पीएन सिंह , जिला गन्ना अधिकारी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button