उत्तर प्रदेशलखनऊ

लोकसभा चुनाव से पहले सपा-बसपा को बड़ा झटका, 35 से अधिक नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

Lok Sabha Election 2024 समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के 35 से ज्यादा नगर पालिका व नगर पंचायत के सदस्य सभासद और प्रधानों समेत अन्य नेताओं ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। नेताओं ने भाजपा की नीतियों में विश्वास जताया। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य और जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने सभी नेताओं का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।

जागरण संवाददाता, बरेली। (Lok Sabha Election 2024) समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के 35 से ज्यादा नगर पालिका व नगर पंचायत के सदस्य, सभासद और प्रधानों समेत अन्य नेताओं ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। नेताओं ने भाजपा की नीतियों में विश्वास जताया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य और जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने सभी नेताओं का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। इस दौरान मीरगंज विधायक डा. डीसी वर्मा, पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य, वीरपाल गंगवार, राहुल साहू, मेघनाथ सिंह कठेरिया आदि मौजूद रहे।

 

बता दें बरेली से आठ बार के सांसद संतोष गंगवार का भारतीय जनता पार्टी ने इस बार टिकट काट दिया है। भाजपा ने छत्रपाल सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। सपा ने प्रवीण सिंह एरन को उम्मीदवार बनाया है।

वर्ष 1952 से अब तक हुए सभी लोकसभा चुनावों में बसपा का एक भी प्रत्याशी नहीं जीत सका। यही वजह है कि बसपा बरेली मंडल में जीत हासिल करके अपना खाता खोलने के प्रयासों में जुटी है। इसके लिए बसपा प्रत्याशियों पर मंथन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button