अमेठीउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

अमेठी में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

अमेठी। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाजार शुक्ल पुलिस ने पाली जंगल में कथित रूप से संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 16 अवैध तमंचे और कारतूस बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पाली जंगल में कुछ लोग अवैध शस्त्रों का निर्माण कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और लखनऊ के माल थाना क्षेत्र निवासी कौशल किशोर और छोटू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि बरामद हथियारों में 11 निर्मित और पांच अर्द्धनिर्मित तमंचे शामिल हैं। इसके अलावा चार जिंदा और दो खोखा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। मौके से एक मोटरसाइकिल भी मिली, जिसके कागजात आरोपी प्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर सुनसान स्थानों पर अवैध हथियार तैयार करने और उन्हें लखनऊ तथा आसपास के जिलों में बेचने की बात बताई है। इस मामले में बाजार शुक्ल थाने में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अमेठी पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Poonam Report

Related Articles

Back to top button