उत्तर प्रदेशलखनऊ

बाजार में आकर दहाड़ने लगा बुलडोजर, आवाज सुनकर खड़े हो गए लोगों के कान, खुद ही तोड़ने लगे अपनी दीवार

Alisba

सोमवार को आखिरकार बुध बाजार में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने का एक्शन लिया। नगर निगम की टीम के पहुंचते ही व्यापारियों ने विरोध किया लेकिन दल बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम ने चिह्नित अतिक्रमण को बुलडोजर से तोड़फोड़ शुरू कर दिया। विरोध के बीच अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रही। जब नगर निगम के श्रमिकों ने तोड़ना शुरू कर दिया।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। सोमवार को आखिरकार बुध बाजार में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने का एक्शन लिया। नगर निगम की टीम के पहुंचते ही व्यापारियों ने विरोध किया, लेकिन दल बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम ने चिह्नित अतिक्रमण को बुलडोजर से तोड़फोड़ शुरू कर दिया।

विरोध के बीच अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रही। जब नगर निगम के श्रमिकों ने तोड़ना शुरू कर दिया, तब प्रेम चुनरिया होटल स्वामी व दुकानदारों ने अपने श्रमिक लगा दिए।

हरे एप्रन में प्रेम चुनरिया होटल और नारंगी रंग के एप्रन में नगर निगम के कर्मचारियों ने अतिक्रमण तोड़ना शुरू कर दिया। बुलडाेजर व पोकलैंड दुकानों व होटल को तोड़ने के लिए लगाया गया। शाम तक काफी हिस्सा तोड़ दिया गया।

अतिक्रमण न हटाने के लिए लिया था स्टे
एक साल पहले बुध बाजार में स्मार्ट सिटी की परियोजना के तहत अतिक्रमण हटाकर स्मार्ट रोड नेटवर्क, रेट्रोफिटिंग और अंडर ग्राउंड विद्युतीकरण का कार्य शुरू कराने को व्यापारियों का अतिक्रमण करीब चार मीटर तक हटाया था, लेकिन हिंदू एजुकेशन सोसाइटी और नरेंद्र सिक्का द्वारा दो अलग-अलग स्टे लेकर आ गए थे। नरेंद्र सिक्का व दुकानदारों का स्टे खारिज होने के बाद नगर निगम सख्त हो गया है।

Related Articles

Back to top button