उत्तर प्रदेशखेल-खिलाड़ीबड़ी खबरराज्य

ग्लेन मैक्सवेल ने विश्व कप इतिहास का सबसे तेज लगाया शतक ,

19 दिन में टूट गया एडेन मार्करम का रिकॉर्ड

शिवानी सिंह समाचार लेखक

ग्लेन मैक्सवेल ने विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया, 19 दिन में टूट गया एडेन मार्करम का रिकॉर्ड

मैक्सवेल ने नीदरलैंड के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाया। 44 गेंद पर उन्होंने 106 रन बनाए। मैक्सवेल ने अपनी पारी में नौ चौके और आठ छक्के लगाए।

मैक्सवेल ने नीदरलैंड के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाया। 44 गेंद पर उन्होंने 106 रन बनाए। मैक्सवेल ने अपनी पारी में नौ चौके और आठ छक्के लगाए। उनकी पारी की बदौलत कंगारू टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 399 रन बना लिए। मैक्सवेल के अलावा ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 93 गेंद पर 104 रन की पारी खेली।मैक्सवेल और कमिंस ने तोड़ा चार साल पुराना रिकॉर्ड

ग्लेन मैक्सवेल और कप्तान पैट कमिंस ने सातवें विकेट के लिए 44 गेंद पर 103 रन की साझेदारी की। दोनों ने मिलकर चार साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह सातवें या उससे नीचे के विकेट के लिए विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की सबसे बड़ी साझेदारी है। 2019 में नाथन कूल्टर नाइल और स्टीव स्मिथ ने नॉटिंघम में वेस्टइंडीज के खिलाफ 102 रन जोड़े थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button