उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP News : यूपी के 9 जिलों से गुजरेगा 380 किलोमीटर ये नया हाईवे, जमीन अधिग्रहण का काम हुआ शुरू

Alisba

UP News : गाजियाबाद से कानपुर जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल गाजियाबाद से कानपुर के बीच बनने जा रहे ग्रीन फील्ड कॉरिडोर से दोनों औधोगिक शहरों की दूरी मात्र तीन घंटे में पूरी हो जाएगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के 9 जिलों से गुजरेगा 380 किलोमीटर ये नया हाईवे….

HR Breaking News, Digital Desk- गाजियाबाद से कानपुर के बीच बनने जा रहे ग्रीन फील्ड कॉरिडोर से दोनों औधोगिक शहरों की दूरी मात्र तीन घंटे में पूरी हो जाएगी। इस एक्सप्रेसवे की कई खासियत भी है। इसके दोनों तरफ ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी।
380 किलोमीटर लंबे इस ग्रीन फील्ड कॉरिडोर की डीआरपी तैयार हो चुकी है। अब मंजूरी का इंतजार है। मंजूरी के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। गाजियाबाद और कानपुर दोनों ही औद्योगिक क्षेत्र हैं। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से मैन्युफैक्चरिंग यूनिट व अन्य तरह के उद्योगों को लाभ पहुंचेगा।
9 जिलों के किसानों की भूमि का होगा अधिग्रहण-
उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन चुका है। रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार जुटी हुई है। इसी के तहत यूपी के दोनों औद्योगिक जिलों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए गाजियाबाद कानपुर ग्रीन फील्ड कॉरिडोर बनाने की योजना बनाई गई है। एक्सप्रेस वे 9 प्रमुख जिलों से होकर गुजरेगा, जिसमें गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, फर्रुखाबाद, उन्नाव, कन्नौज और कानपुर शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button