उत्तर प्रदेशलखनऊ

हज यात्रा करना हुआ आसान, UP में यहां खुले हज फैसिलिटी सेंटर, मुफ्त में करें आवेदन

आवेदन की प्रक्रिया दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक चलेगी और जो सुविधा हज यात्रियों को मिल रही हैं. उनके बारे में उन्हें जागरूक किया जा रहा है.

आदित्य कृष्ण/अमेठी: यूपी के अमेठी में हज यात्रियों की सुविधा को बेहतर करने के लिए पांच ई सुविधा केंद्र यानी हज फैसिलीटेशन सेंटर बनाए गए हैं. यहां पर हज यात्रियों को बेहतर सुविधा नि:शुल्क रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं. हज यात्रा के पहले अमेठी में अल्पसंख्यक विभाग पूरी तरीके से अलर्ट हो गया है और अलग-अलग स्थान पर केंद्र खोलकर वहां पर हज यात्रियों की आवेदन कराया जा रहे हैं.

दरअसल, मई और जून में होने वाली हज यात्रा के लिए अभी से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जो पूरे दिसंबर माह और जनवरी के प्रथम सप्ताह तक चलेगी. इस यात्रा के लिए हज जाने वाली यात्रियों को असुविधा न हो इसको देखते हुए अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से हज फैसिलिटी सेंटर खोले गए हैं. इन सेंटरों में हज यात्रियों का आवेदन दर्ज कराया जा रहा है.

हज यात्रा पर जाने के लिए रखने होंगे यह कागजात

हज यात्रा में आवेदन करने के लिए हज यात्री को अपना पासपोर्ट, फोटो, आधार, बैंक पासबुक, वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के साथ अपना आवेदन दर्ज करना होगा. खास बात है कि अस्वस्थ रहने वाले यात्रियों को जिन्हें हार्ड या किसी भी प्रकार की समस्या है. उन्हें इस यात्रा में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

 

Related Articles

Back to top button