हमीरपुर

अज्ञात कारणों से लगी आग से गृहस्थी खाक

ब्यूरो चीफ हमीरपुर

हरीशराज चक्रवर्ती

हमीरपुर। बीती रात क्षेत्र के बांकी गांव में अज्ञात कारणों के चलते रिहायशी मकान में आग लग जाने से लाखों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। पीड़ित परिवार के सामने खाने के लाले पड़ गए हैं।
बीती रात बांकी गांव निवासी रज्जन श्रीवास के मकान में रात करीब एक बजे अचानक आग भड़क उठी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण करके मकान को अपने आगोश में ले लिया था।

गृह स्वामी ने परिवार सहित किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई शोर शराबा सुनकर एकत्र हुए पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझी तब तक गृहस्थी का सारा सामान खाक हो गया था। पीड़ित ने बताया कि आग से अनाज, भूसा, कपड़े, गृहस्थी का अन्य सामान जलकर खाक हुआ है। उसके सामने खाने पीने की समस्या खड़ी हो गई है। गृह स्वामी के अनुसार आग से करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान जीवन श्रीवास ने घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया
है।

Related Articles

Back to top button