हमीरपुर

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में बाइक सवार दम्पति पुत्रों सहित घायल, एक पुत्र की मौत

ब्यूरो चीफ हमीरपुर

हरीशराज चक्रवर्ती

हमीरपुर। जनपद की सीमा से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में बाइक सवार दंपत्ति अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से पुत्रों सहित गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में एक दूधमुंहे मासूम बच्चे की मौत हो गई जबकि घायल दंपति व उनके दूसरे बेटे की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीएचसी मौदहा से सदर अस्पताल रिफर कर दिया गया।

अमरोहा जनपद निवासी रूपकिशोर 32 वर्ष पुत्र रूप बसंत अपनी पत्नी सविता 28 वर्ष, पुत्र शिवा 13 वर्ष व एक वर्षीय मासूम बेटे को बाइक में बैठाकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होकर चित्रकूट से वापस अमरोहा जा रहा था। तभी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में खन्ना के समीप पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की उनकी बाइक में टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीएनसी की एंबुलेंस की मदद से घायल दंपति व उनके बेटों को सीएचसी मौदहा लाया गया जहां चिकित्सकों ने एक वर्षीय मासूम को देखते ही मृत घोषित कर दिया और इस घटना में गंभीर रूप से घायल रूपकिशोर व उसकी पत्नी सविता तथा बेटे शिवा को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button