इटावाउत्तर प्रदेशराज्य

जसवंतनगर दीपावली के त्यौहार को देखते हुए जिलाधिकारी ने नगर में भ्रमण किया

इटावा/जसवंतनगर: जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संजय कुमार वर्मा ने दीपावली के त्यौहार देखते हुए जसवंत नगर क्षेत्र में पैदल गस्त किया। उन्होंने ओवर ब्रिज पुल के नीचे से पैदल बड़े चौराहा और बाजार में और मुख्य बाजारों में गस्त किया और लोगों को निर्देश दिए और दुकानदारों को सुरक्षा का आश्वासन दिया। रास्ते में एक स्कूलीवैन में अधिक स्कूली छात्र देखकर उसको सीज किया। इस बीच उन्होंने दुकानदारों से बातचीत भी करी  और कहां कि त्योहार शांति और हर उल्लास के साथ मनाएं, और कहां लोगों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। हिंदू विद्यालय में लगने वाले पटाखा बाजार को आबादी के बाहर लगवाने के लिए कहा।

एसएसपी ने कहा कि अराजकतत्वों व त्योहार पर विघ्न डालने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। किसी ने त्यौहार पर सुरक्षा व शांति व्यवस्था खराब करने की कोशिश की तो उससे कड़ाई से निपटा जाएगा। इस गस्त के दौरान थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी उप जिलाधिकारी दीप शिखा सिंह और क्षेत्राधिकरी अतुल प्रधान मौजूद रहे।

नीरज यादव

                                         जस्ट एक्शन  ब्यूरो चीफ इटावा

Related Articles

Back to top button