हमीरपुर

विवादास्पद बयान को लेकर भाजपा ने बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर किया विरोध

ब्यूरो चीफ हमीरपुर

हरीशराज चक्रवर्ती

हमीरपुर। बिहार विधानसभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के लिए दिये गए विवादास्पद बयान के विरोध में भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर शहर में नीतीश कुमार का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ पुतला फूंककर कहा कि भारत देश मातृ शक्ति के सम्मान में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी निभाने वाला देश है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व वाली सरकार के दौरान यदि कोई महिला के सम्मान के खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग करेगा तो यह सहन नहीं किया जायेगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा की राधा चौरसिया, नीलम बाजपेई, पुष्पराज सोनी, प्रहलाद सिंह, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button