उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

योगी सरकार ने यूपी से आतंकवाद का किया सफाया, 142 स्लीपिंग मॉड्यूल अरेस्ट, 1 को किया ढेर

  • वर्ष 2017 से पहले यूपी में आए दिन होती थी आतंकवादी वारदातें
  • ताबड़तोड़ कार्रवाई ने तोड़ दी दहशतगर्दों की कमर

लखनऊ। योगी सरकार ने पिछले आठ वर्षों में न केवल अपराधियों की कमर तोड़कर रख दी बल्कि प्रदेश में आतंकवादी संगठनों के स्लीपिंग मॉड्यूल (सहयोगी) और असामाजिक तत्वों को पूरी तरह से नेस्तनाबूद कर दिया है। इस दौरान योगी सरकार ने न सिर्फ आतंकियों के नेटवर्क को ध्वस्त किया बल्कि टेरर फंडिंग, धार्मिक उन्माद, फर्जी दस्तावेज, विदेशी घुसपैठ पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस नीति का ही असर है कि आज उत्तर प्रदेश आतंकियों की पनाहगाह नहीं, बल्कि उनके खात्मे का मैदान बन चुका है।

 योगी सरकार ने पिछले आठ वर्षों में जहां एक ओर 230 दुर्दांत अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर किया, वहीं दूसरी ओर आतंकवादी संगठनों के 142 स्लीपिंग मॉड्यूल को अरेस्ट किया है। इनमें प्रदेश में एक्टिव 131 स्लीपिंग मॉड्यूल आतंकवादी संगठनों को पनाह देने के साथ गोपनीय सूचनाएं पहुंचाते थे जबकि एक आतंकवादी को मुठभेड़ में मार गिराया। वहीं आतंकवादी संगठनों को टेरर फंडिंग करने वाले 11 स्लीपिंग मॉड्यूल को अरेस्ट कर सलाखों के पीछे धकेला है।

वर्ष 2017 में सूबे की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराध, अपराधियों, आतंकवादी संगठनों के स्लीपिंग मॉड्यूल, टेरर फंडिंग, विदेशी घुसपैठ पर करारा प्रहार करने के निर्देश दिये थे। उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश की धरती पर न तो आतंक और न ही देशविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को बर्दाश्त किया जाएगा।

योगी सरकार की प्राथमिकता में शुरू से ही प्रदेश को सुरक्षा और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में रोल मॉडल बनाना रहा है। यही वजह है कि एटीएस (उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वायड) ने पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर आतंकी संगठनों के स्लीपिंग मॉड्यूल पर कहर बरपाना शुरू कर दिया। एटीएस ने आधुनिक उपकरणों और अपनी इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर आतंकवादी संगठनों के एक-एक स्लीपिंग मॉड्यूल को खोजना शुरू कर दिया।

पिछले आठ वर्षों में एटीएस ने आतंकवादी संगठनों के 131 स्लीपिंग माड्यूल पर शिकंजा कसते हुए काल कोठरी के पीछे धकेला। यह आतंकवादी संगठन को पनाह देने के साथ गोपनीय सूचनाएं भेजते थे जबकि एक आतंकवादी को मुठभेड़ में ढेर किया।

Related Articles

Back to top button