उत्तर प्रदेशगाजीपुर

सैनिक संस्था द्वारा 52वें शहादत दिवस पर महावीर चक्र विजेता राम उग्रह पाण्डेय को दीं गई श्रद्धांजलि।

मरणोपरांत 1972 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर उनकी पत्नी श्यामा देवी के हाथों महावीर चक्र से उन्हें सम्मानित किया गया

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ 

गाजीपुर जखनियां।(जस्ट एक्शन)  52वें शहादत दिवस पर सैनिक सेवा संस्था के पूर्व सैनिकों ने महावीर चक्र विजेता राम उग्रह पाण्डेय के पैतृक गांव ऐमावंशी पहुंचकर उन्होंने श्रद्धांजलि दी। वहीं संस्था के अध्यक्ष पूर्व सैनिक संतोष मोर्या ने कहा कि 1971 के भारत-पाक युद्ध में राम उग्रह पांडेय ने दुश्मन के तीन बंकरों को ध्वस्त करते हुए अपनी असीम विरता का परिचय देते हुए शहीद हो गए मरणोपरांत 1972 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर उनकी पत्नी श्यामा देवी के हाथों महावीर चक्र से उन्हें सम्मानित किया गया इस मौके पर सैनिक संस्था के प्रबंधक लखेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष प्रमोद यादव,उपप्रबंधक इरफान अहमद, पूर्व सैनिक योगेन्द्र यादव, बग्गल सिंह, आशुतोष, राजेन्द्र, धीरेन्द्र, शिवदास सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button