राज्य

यहां निकली स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती, वॉक इन इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

महाराष्ट्र.       शिवानी सिंह समाचार लेखक

ठाणे नगर निगम, महाराष्ट्र में स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ठाणे नगर निगम, महाराष्ट्र में स्टाफ नर्स के 100 पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट thanecity.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

स्टाफ नर्स के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवार 22-नवंबर-2023 को स्वर्गीय अरविंद कृष्णाजी पेंडसे ऑडिटोरियम, स्टैंडिंग समिति सभागार, तीसरी मंजिल प्रशासनिक भवन, सरसेनानी जनरल अरुणकुमार वैद्य मार्ग, चंदनवाड़ी पचपाखाड़ी, ठाणे पर पहुंचना होगा।

 

शैक्षणिक योग्यता

ठाणे नगर निगम की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से जीएनएम, डिप्लोमा, बी.एससी नर्सिंग पूरा करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button