अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य
बीकापुर: धूमधाम से मनाई जा रही पटेल जयंती
शेरपुर गांव सरदार पटेल जयंती मे सैकड़ों लोग शामिल

धूमधाम से मनाई जा रही पटेल जयंती
अशोक कुमार वर्मा
जस्ट एक्शन,अयोध्या।
लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह के दौरान राष्ट्रीय एकता दिवस एवं विचार गोष्ठी का आयोजन बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत शेरपुर गांव की बाग में आयोजित किया गया। जिसमें गया बाबा बांदा, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पूर्व चेयरमैन मायाराम वर्मा,सपा जिलाध्यक्ष पारस नाथ यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमला प्रसाद बागी, राजेंद्र प्रसाद वर्मा,राम तिलक वर्मा मानव विकास पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष,जेपी यादव,अभय राज वर्मा, अवधेश कुमार वर्मा आदि लोग ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल की सोच और विचार था कि भारत वर्ष सोने की चिड़िया के रूप में अपनी पहचान हमेशा बना रहे लेकिन कुछ स्वार्थी नेताओं के चलते उस सोच और विचार पर पानी फेर दिया गया। यदि देश के प्रधानमंत्री बने होते तो देश की दिशा दशा कुछ और होता। सभी अतिथियों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम के आयोजक सत्य प्रकाश पटेल ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर जोर दार ढंग से स्वागत किया। पटेल जयंती समारोह में मुख्य रूप से मुकेश निषाद, विजय गौड़, राजेश यादव प्रधान गण, चन्द्र भान पटेल, अजय वर्मा,राम तिलक, बृजेश किशोर, राम बक्श वर्मा,शिव प्रसाद मौर्य, अमित कुमार, आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता मयाराम वर्मा तथा संचालन अशोक कुमार वर्मा ने किया।