उत्तर प्रदेशखेल-खिलाड़ीगाजीपुर

72वीं जिला बाली बाल सीनियर स्टेट चैम्पियनशिप (महिला व पुरुष) प्रतियोगिता का उदघाटन।

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ 
भांवरकोल।गाजीपुर।(जस्ट एक्शन) भांवरकोल विकास खंड क्षेत्र के आयुर्वेदिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखडेहरा के प्रांगण में आयोजित 72वीं जिला बाली बाल सीनियर स्टेट चैम्पियनशिप (महिला व पुरुष) प्रतियोगिता का आज उदघाटन पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय बाली बाल खिलाड़ी अक्षय कुमार राय के द्वारा किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अक्षय कुमार राय ने कहा कि -ग्रामीण क्षेत्र में बाली बाल खेल के खिलाड़ियों की कोई कमी नही है। आवश्यकता है बस ऐसे आयोजन करके देहात के उदीयमान खिलाड़ियों को अपने प्रतिभा के प्रदर्शन के अवसर प्रदान करने की। इस प्रतियोगिता का महिला व पुरुष वर्ग का फाईनल मैच 26 नवंबर को खेला जायेगा। इस अवसर पर जिला बाली बाल संघ गाजीपुर के सचिव अंगद राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पारस नाथ सिंह,चंदन राय ,हरिहर प्रसाद राय,शिवजी सिंह, विनोद शर्मा आयोजक सचिव , राजेश तिवारी, हरिओम लाया,अजय राय ,रामाश्रय राय,अनीस राय, सुनील राय, निरंजन राय इत्यादि उपस्थित रहे।
आज के मैच में उद्घाटन मैच वीरपुर एवं नेहरु स्टेडियम के मध्य खेला गया जिसमें वीरपुर विजेता रही। अन्य मैच में सुखडेहरा A ने बगेन को और परसदा ने सुखडेहरा B,को हरा दिया।

Related Articles

Back to top button