अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

एक तरफा प्यार में पागल युवक ने शादी से इनकार करने पर मां बेटी पर फेंका तेजाब

तारुन थाना क्षेत्र के बेदापुर गांव का मामला

राम जनम यादव

जस्ट एक्शन

तारुनअयोध्या
तारुन थाना क्षेत्र के बेदापुर गांव में बुधवार की दोपहर एक तरफा युवती के प्यार में पागल प्रेमी ने शादी से इंकार करने पर माँ बेटी के चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर घायल कर दिया। जिससे माँ बेटी का झुलस गया हैं।
घायलों को परिजन स्थानीय तारुन सीएचसी पर 108 एम्बुलेंस से ले जाकर इलाज को पहुँचे।वहां मौके पर मौजूद चिकित्सक डा0 नहंकू राम ने दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ड़ा0 राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि युवती की हालत में सुधार के बाद उसे चिकित्सको ने घर भेज दिया हैं जबकि माँ को मंडलीय चिकित्सालय दर्शन नगर में इलाज को रिफर कर दिया गया है।
बताया गया कि गांव निवासी महातम लोहार की बेटी सोनाली 20 बर्ष घटना के समय घर पर सिलाई कर रही थी। जबकि माँ सुशीला देवी 50 बर्ष बगल बैठी थी।तभी एक तरफा युवती के प्यार में पागल पड़ोसी हमलावर युवक दीपक पाण्डेय पुत्र बीरेंद्र पाण्डेय हाथ मे लिए गिलास में ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुँचा और माँ बेटी के चेहरे पर फेक दिया। जिससे दोनों का चेहरा झुलस गया हैं।
युवती के पिता महातम लोहार ने बताया कि आरोपी का घर पड़ोस में होने के कारण उसका उनके घर मे आना जाना बराबर लगा रहता था।परन्तु उसकी मेरी बेटी पर बुरी नजर रहती थी।जिसे बेटी को मंजूर नही था। मेरी पुत्री इकलौती सन्तान होंने के कारण उसकी निगाह 7 बीघा अचल सम्पती पर लगी थी। मेरी पुत्री जब कभी उसे अकेली मिलती तो वह उसे डांट देती थी,ऐसी से ख़ार खाये वह बौखला गया था और आज उसने ज्वलनशील पदार्थ घर मे घुस कर डाल दिया। पीड़ित युवती के पिता ने महातम लोहार ने आरोपी युवक सहित युवक के माता पिता के विरुद्ध मुकामी पुलिस को तहरीर दी हैं। थानाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिली हैं।जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button