कर्मचारियों के ड्यूटी पास के लिए अधिकृत हुए डिप्टी कलेक्टर
दो डिप्टी कलेक्टर नामित हुए

जस्ट एक्शन
अयोध्या।
जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा है कि सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों की जिनकी ड्यूटी दीपोत्सव में लगायी गयी है वे अपना परिचय पत्र वाहन पास बनाने हेतु 2 डिप्टी कलेक्टर को नामित किया हैं। ये सम्बंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग द्वारा मेला क्षेत्र दीपोत्सव के लिए तैनात ड्युटी आदेश सम्बंधित प्रति दिखाकर अपना परिचय पत्र पास नवीन भवन कलेक्ट्रेट से प्राप्त कर सकते है। इस कार्य के लिए डिप्टी कलेक्टर अभिषेक सिंह डिप्टी कलेक्टर अरविन्द कुमार को अधिकृत किया गया है। इसमें विशेष रूप से नगर निगम, चिकित्सा, पंचायत, विद्युत, जल निगम, विकास प्राधिकरण आदि विभागों के अधिकारी कार्मिक अपना पास प्राप्त कर सकते है। इस कार्य में सहयोग हेतु 8 अन्य कार्मिकों की भी ड्यूटी लगायी गयी है। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी नगर मेलाधिकारी सलिल कुमार पटेल ने दी है। कोई भी अन्य जानकारी के लिए मेला सहायक कौशल किशोर श्रीवास्तव से भी जानकारी ली जा सकती है।