अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

11 महीना से ग्राम पंचायत हैदरगंज को नहीं मिल सका सफाईकर्मी

कस्बा में जगह-जगह लगा कूड़े करकट का ढेर

तारुन-अयोध्या।
विकासखंड तारुन की एक ग्राम पंचायत ऐसी भी है जहां कई महीनो से सफाई कर्मी की तैनाती नहीं हो सकी है। जबकि इसकी शिकायत ग्राम प्रधान सहित यहां के निवासियों ने ब्लॉक से लेकर जिले के अधिकारियों तक किया है। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। बता दें मामला 5000 लोगों की आबादी वाले ग्राम पंचायत हैदरगंज का है। यहां 11 महीना के करीब सफाई कर्मचारी की तैनाती न होने के चलते कस्बे में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ग्रामवासी पैसा इकट्ठा करके बीच-बीच में मजदूरो से नालियों और कूड़ा करकट की सफाई करा रहे हैं। ग्राम प्रधान राकेश अग्रहरि ने बताया पूर्व में तैनात सफाईकर्मी ड्यूटी करने नहीं आता था। जिसके चलते खंड विकास अधिकारी तारुन ने उसे निलंबित कर दिया। शिकायत के बावजूद भी अभी तक ग्राम सभा को सफाईकर्मी नहीं मिल सका है। जिसके चलते कस्बा में साफ सफाई नहीं हो पा रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रिंस कसौधन, पिंटू अग्रहरि, बजरंग कसौधन, शिवम जायसवाल, अभिषेक अग्रहरी व भाजपा नेता अंकित श्रीवास्तव समेत ग्रामवासियों ने सफाई कर्मचारी की तैनाती की शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। परंतु अभी तक अधिकारियों द्वारा आश्वासन ही मिला है, सफाईकर्मी की तैनाती नहीं हो सका है। एडीओ पंचायत तारुन उमाशंकर सिंह का कहना है मामला जानकारी में है, जल्द से जल्द ग्रामसभा में सफाई कर्मचारी की तैनाती हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button