अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

पत्रकार ने पेश किया ईमानदारी की मिशाल

छात्रा की गिरी मोबाइल हुई वापस, दिया धन्यवाद

दैनिक जस्ट एक्शन

अशोक कुमार वर्मा

अयोध्या

रास्ते में मिली एंड्राइड मोबाइल फोन को वापस देकर युवा पत्रकार ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है । बता दे की बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के सरायखरगी गांव की रहने वाली छात्रा प्रतिदिन की तरह सोमवार को बीकापुर बाजार कोचिंग पढ़ने आई थी । कोचिंग पढ़ने के बाद घर जाते समय उनका मोबाइल फोन अयोध्या प्रयागराज हाईवे के किनारे कोतवाली के समीप गिर गया था । उधर युवा पत्रकार अमित सिंह राजपूत खबर कवरेज करने के लिए उसी रास्ते से जा रहे थे तभी अचानक उनकी नजर उसे मोबाइल फोन पर पड़ी । युवा पत्रकार अमित सिंह ने मोबाइल को अपने कब्जे में लेते हुए कड़ी मसक्कत करने के बाद आखिरकार मोबाइल धारक का पता लगाते हुए । पीड़ित छात्रा को उनके मोबाइल सकुशल वापस लौट कर ईमानदारी की मिसाल पेश की । वहीं दूसरी तरफ अपनी खोई हुई मोबाइल को प्राप्त करने के बाद छात्र के खुशी का ठिकाना ना रहा । छात्र ने युवा पत्रकार को बधाई देते हुए बताया कि उनकी एंड्राइड मोबाइल फोन बेश कीमती है जिससे वह ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करती हैं

Related Articles

Back to top button