अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

भगवान राम ने सामाजिक समरसता का पेश किया है उदाहरण… रमेश चंद्र पांडे

आठवें दिन रामलीला का फीता काटकर किया शुभारंभ

बीकापुर अयोध्या

विकासखंड क्षेत्र के तोरो माफी दराबगंज रामलीला मैदान में आयोजित किया जा रहे 10 दिवसीय रामलीला मंचन के आठवें दिन शनिवार की रात मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडेय द्वारा दीप प्रज्वलित करके एवं फीता काटकर रामलीला मंचन का शुभारंभ कराया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने सामाजिक समरसता की भावना का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। परिवार के हर रिश्ते की उपयोगिता कर्तव्य और सम्मान को बताते हुए समाज में आदर्श स्थापित किया है। भगवान रामचंद्र जी के जीवन चरित्र एवं रामायण के आदर्श पात्रों के जीवन चरित्र से सीख लेने और उन्हें सामाजिक जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है। आठवें दिन रामलीला मंचन के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा सीता की खोज, सबरी मिलन, सुग्रीव मैत्री, बाली वध, आदि लीलाओं का जीवंत मंचन किया गया। भगवान राम और शबरी मिलन लीला का मंचन देखकर दर्शन भावुक हो गए। मंचन के दौरान राम के किरदार में सरोज मौर्य, लक्ष्मण के किरदार में शिव बचन, हनुमान के किरदार में अरविंद मौर्य के अभिनय को लोगों द्वारा सराहा गया। रामलीला मंचन के दौरान रामलीला समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र निषाद, अरश दुबे, ओम प्रकाश दुबे, डॉक्टर हरिशंकर उपाध्याय, डॉक्टर देव प्रकाश मिश्रा, नंदलाल सिंह. अंश सिंह, स्वप्निल तिवारी, अंगद, समर सिंह, अनुपम सिंह, संजय सहित रामलीला समिति से जुड़े लोग और दर्शक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button