राष्ट्रीय लोक दल में कई लोग हुए शामिल
झंडा थामकर राष्ट्रीय लोकदल का बढ़ाया कुनबा

जस्ट एक्शन
अयोध्या ।
अशोक कुमार वर्मा
राष्ट्रीय लोकदल अवध जोन के अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने बृजेश कुमार दुबे ग्राम पारा ब्लाक तारुन जनपद अयोध्या,शिव रतन वर्मा ग्राम ककरहिया अम्बेडकर नगर,दीपक यादव ग्राम असगवा भीटी अम्बेडकर नगर, विकास मणि मिश्रा रनिवा रुदोवो अम्बेडकर नगर, आचार्य शत्रुघ्न तिवारी असगवा अम्बेडकर नगर को पार्टी कार्यालय आनंद नगर गौहनिया चौराहा पर राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता दिलाते हुए पार्टी का झंडा पकड़ कर रालोद में शामिल किया श्री पटेल ने बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों के शामिल होने से पूरा विश्वास है कि पार्टी को अयोध्या एवं अम्बेडकर नगर मे मजबूती मिलेगी ।उक्त साथियों के शामिल होने पर रालोद ने राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष अयोध्या बलराम यादव, जिला अध्यक्ष अम्बेडकर नगर वासुदेव वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष एससी एसटी प्रकोष्ठ बेचू लाल ज्ञान, जिला महासचिव संगठन रामशंकर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राम लक्ष्मण कोरी, अवध क्षेत्र महासचिव नेतराम वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष अनिल वर्मा, महानगर अध्यक्ष युवा अमित पांडे, जिला उपाध्यक्ष अवधेश रावत, सचिव राम जियावान वर्मा, बब्बू यादव, सुरजीत वर्मा, अजीत वर्मा, ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी।