उत्तर प्रदेशलखनऊ

पैड़ी गन्ने में पहला मुख्या खाद:अधिक कल्लों और मजबूत गन्ने के लिए मुख्या खाद:First main fertilizer in paddy sugarcane

पैड़ी गन्ने में पहला मुख्या खाद, अधिक कल्लों और मजबूत गन्ने के लिए मुख्या खाद, गन्ने की खेती, गन्ने में अधिक फुटाव वाला तरीका, गन्ने की उन्नत खेती, गन्ने से अधिक पैदावार कैसे लें, गन्ने में फफूंदीनाशक का प्रयोग, First main fertilizer in paddy sugarcane

किसान साथियों नमस्कार, आज इस लेख में आपको गन्ने में अच्छी और अधिक टेलरिंग के लिए कौन सी खाद का प्रयोग करना है, इस बारे में संपूर्ण जानकारी मिलेगी। गन्ने की खेती के लिए जल निकास वाली 2 दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है। जब हम पौधा गन्ने की बिजाई करते हैं। तो उससे किसानों को ज्यादा पैदावार देखने को मिलती है। लेकिन पैड़ी गन्ना में पैदावार थोड़ी घट जाती है। इसका मुख्य कारण होता है। कि शुरू में समय पर खादों का सही प्रयोग ना करना। इसके कारण आपके गन्ने में कल्लों का फुटाव कम रह जाता है। आज मैं आपको ऐसे दो-तीन खादों का मिश्रण बताऊंगा। जिसको आप अपनी गन्ना कटाई के 10 से 15 दिन के अंदर अगर डाल देते हैं। तो आपको काफी अच्छा फुटाव देखने को मिलता है।

पैड़ी गन्ने में पहला मुख्या खाद

गन्ना एक लंबे समय में पकने वाली फसल है, और इसको अधिक मात्रा में खादों की आवश्यकता पड़ती है। पैड़ी गन्ने में खादों की बात करें, तो इसको शुरू में नाइट्रोजन की अधिक आवश्यकता होती है। क्योंकि पौधे को फुटाव के लिए गर्मी की आवश्यकता पड़ती है। इस समय पौधा गन्ना कटाई के बाद गन्ने की जड़ों पर फंगस रोग भी अधिक मात्रा में लगते हैं। इसलिए हमें ऐसे मिश्रण का प्रयोग करना चाहिए। जो गन्ने की लगभग सभी जरूरतों को पूरा कर सके। इसके लिए आप नीचे दिए गए इस खादों का मिश्रण का प्रयोग कर सकते हैं।

पैड़ी गन्ने में पहले खाद में हमें 40 से 45 किलोग्राम यूरिया के साथ 10 किलोग्राम कैल्शियम नाइट्रेट और 1 किलोग्राम हारु (टेबुकोनाज़ोल 10% + सल्फर 65%) और 250ml (इथ्रेल एथेफॉन 39 एसएल)प्रति एकड़ को आपस में मिलाकर 10 से 15 दिन के अंदर डालकर इसकी जुताई कर दें और इसमें हल्का पानी चला दें। जिससे यह खाद जड़ों के पास पहुंच जायेगा। अगर आप यह खाद डालते हैं। तो आपको काफी अच्छा फुटाव देखने को मिलेगा। क्योंकि इस समय गन्ने को नाइट्रोजन की आवश्यकता पड़ती है। ये खाद डालने से आपके गन्ने में कल्ले जल्दी और अधिक फूटेंगे।

अगर आप ऊपर बताए गए खादों को समय पर प्रयोग करते हैं। तो इसके आपको काफी अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं। आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button